पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ करना : चौहान

मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ करना : चौहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
याजियोंका अंतिम जत्था गुरुवार को मालाणी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। हजसेवक बच्चु खां कुम्हार ने बताया कि हज यात्रियों को विदा करने आए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

जत्थे को रवाना करते वक्त वरिष्ठ समाजसेवी तनसिंह चौहान ने हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि वहां पवित्र स्थान पर जाकर जिले, प्रदेश, देश के लिए अमनचैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ करें। उस पवित्र स्थान पर मांगी गई दुआ ईश्वर कबूल करता हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कहा कि हर मुसलमान के दिल की ख्वाहिश होती है कि एक बार मदीना जाकर हाजी कहलाऊ। मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के पूर्व सदर असरफ अली खिलजी ने कहा कि मक्का मदीना देखना ही इबादत है। आप के जीवन का सबसे अहम मकसद पूरा हो रहा है इसके लिए मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच जमालखां, सरपंच अमीन खां, पूर्व सरपंच हयात खां, के.के. समेजा, नवाज खां दर्ष, हाजी सरादीन, टेलर रोशन खां, अकबर खां लकडिय़ाली, मास्टर अमीन, करीम खां समेजा, हाजी अकबर, हाजी सुलेमान, हाजी दाउद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

बाड़मेर. हजयात्रा के लिए रवाना हाेते हजयात्री।