देवी स्वरूप बेटी सृष्टि का आधार : हसन
अपनीप्रतिभा के दम पर जीवन के हर क्षेत्र में परिवार और देश का नाम रोशन करने वाली थार की बेटियों के सम्मान में महावीर टाउन हॉल में बेटी सृष्टि र| सम्मान समारोह आयोजित हुआ। ऐसी 18 बेटियों का सम्मान ख्यातनाम गायक राजा हसन ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से किया।
बेटीऔर संस्कृति को बचाने का संदेश दिया
गायकराजा हसन ने कहा कि जिस जमीं पर बेटियों को देवी के समान पूजा जाता हैं। उसी धरा पर बेटियों की हत्या के मामले दुखद है। आज जरूरत है सामूहिक प्रयास कर बेटियों को बचाने की। सृष्टि का आधार और जीवन की खुशहाली है बेटी। हसन ने राजस्थानी भाषा और बदहाल हो रहे राजस्थानी सिनेमा को बचाने की बात कही।
समारोह में रावत त्रिभुवन सिंह ने कहा कि बाड़मेर की बेटियों की प्रतिभाएं दबकर रह जाती हैं जबकि उन्हें उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा की जरूरत है। ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर ये बेटियां राजस्थान में ही नहीं देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम फहराएगी। थार की बेटियों को आगे बढ़ाना है और इन्हें नई पहचान देना है तो इन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित करना जरूरी है।
कार्यक्रम में केयर्न इंडिया की रितु झिंगान ने कहा कि बदलाव के इस दौर में सकारात्मक सोच रखते हुए बेटियों काे बचाना होगा। काॅलेज व्याख्याता ललिता मेहता ने कहा कि बेटियों को पालने के लिए कभी किसी तरह के अलग कार्य या पैसे की जरूरत नहीं होती, बावजूद उसे बोझ माना जाता है जो गलत है।
कार्यक्रम की शुरुआत टचवुड ग्रुप ने गणेश वंदना से की। स्वागत गीत जामत खान ने प्रस्तुत किया। जिले की प्रतिभा प्रमिला शर्मा ने तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं ...गीत की प्रस्तुति दी जिस पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। वहीं शीतल तंवर ने बेटियों को समर्पित कविता सुनाकर बेटियों की पीड़ा व्यक्त की। नन्ही बालिका प्रेरणा ने सशक्त नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
सरस्वती विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रावत त्रिभुवन सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ दर्शन शास्त्री ललिता मेहता किसान कन्या छात्रावास की व्यवस्थापिका अमृता कौर मौजूद थीं। अध्यक्षता केयर्न इंडिया सीएसआर की प्रबंधक रितु झिंगोन ने की।
इनबेटियों का सम्मान
संतोषकंवर धांधू, हवा मंगलिया, सोनू राठौड़, प्रमिला शर्मा, प्रेरणा, जैनब बानो, स्नेहा राजपुरोहित, यशोदा देवी, जया चौ