टांके में डूबने से विवाहिता की मौत
बाड़मेर. ग्रामीणथाना क्षेत्र के रोहिली गांव में रविवार शाम को टांके में गिरने से एक विवाहिता की मौ हो गई। सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने बताया कि रोहिली निवासी तीजों देवी प|ी रमेश कुमार प्रजापत की टांके में गिर गई थी, इसके बाद अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।