पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बंद रहेगी

बिजली बंद रहेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली बंद रहेगी

बाड़मेर.बिजलीलाइनों के रखरखाव को लेकर 33 केवी पुराना पावर हाउस फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 9.30 से दोपहर 2.0 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे संबंधित लाइनें भी बंद रहेगी। सहायक अभियंता बी.एल परिहार ने बताया कि राय कॉलोनी, सरदारपुरा, गेहूं रोड, सोमाणियों की ढाणी, पालिका बाजार, स्टेशन रोड, गेहूं रोड, सोमाणियों की ढाणी, लक्ष्मीपुरा, पालिका बाजार, स्टेशन रोड, सदर बाजार, बावड़ी, पादर मोहल्ला, खत्रियों का वास, पनघट रोड, पुराना पावर हाउस क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।

विकलांगजागरुकता बैठक

बाड़मेर.विकलांगशिक्षा एवं कल्याण संस्थान द्वारा रविवार को तहसील मुख्यालय शिव में जागरुकता बैठक आयोजित की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष वीदाराम माली ने बताया कि बैठक में विकलांगों का सर्वे कर योजनाओं के आवेदन भराए जाएंगे। विकलांगों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान किया जाएगा। बैठक में नरसिंगाराम जीनगर, मिसरसिंह भाटी, देवराज परिहार, कलाराम विश्नोई, खेताराम माली, पप्पू कंवर, मंजू कंवर, घमंडाराम, चुन्नीलाल भवानसिंह ने सहयोग किया।

शक्तिपातदीक्षा कल

बाड़मेर.अध्यात्मविज्ञान सत्संग केंद्र जोधपुर के संस्थापक संरक्षक सदगुरुदेव रामलाल सियाग की शक्तिपात दीक्षा एवं ध्यान योग शिविर 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे उत्तरलाई रोड स्थित एवीएसके बाड़मेर आश्रम में आयोजित होगा। यह जानकारी आश्रम के कार्यकर्ता मूलाराम माली ने दी है।

सम्मेलनकल

सिणधरी.नवोदयविद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मेलन 14 दिसंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में आयोजित होगा। पूर्व छात्र सम्मेलन के सह समन्वयक चिमनाराम आसू ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व छात्र अपना अनुभव बांटेंगे। सम्मेलन को लेकर जिले के विभिन्न ब्लॉक के छात्रों से संपर्क किया गया।