दिनभर चली ठंडी हवा, ठिठुरन बढ़ी
लंबेइंतजार के बाद पिछले दो-तीन दिनों से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने के साथ दोपहर के समय लोगों को धूप सुहा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रहने के साथ न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ठंड के तेज होने के साथ ही बाजार में भी ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सुबह की शुरूआत तेज ठंड के साथ हुई। सूर्य चढ़ने के साथ ही ठंड का असर कम हुआ, लेकिन सर्द हवा के कारण दिनभर ठिठुरन रही। इससे लोग घरों से गर्म कपड़े पहनकर ही निकले। शहर में रात नौ बजे बाद जहां लोग दूध की कढाईयों पर मंडराते नजर आए। पकौड़ों के साथ सर्दी के सीजन का लुत्फ ले रहे हैं। गांवों में सर्दी का असर दिखने लगा है। रबी की फसलों के किसान सर्दी के इंतजार में थे। ऐसे में सर्दी से फसलें अच्छी उपजेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव हटने से अब सर्दी यौवन पर रहेगी। सर्दी का असर बढ़ने से किसानों के चेहरों पर रौनक आई है। सर्दी बढ़ने से फसलें भी जल्दी पकेगी।
लंबे इंतजार के बाद दिखा ठंड का असर, दिनभर गर्म कपड़ों में रहे लोग
मौसम
बाड़मेर. ठिठुरनबढ़ने से ऊनी कपड़े पहनकर स्कूल जाते बच्चे।