- Hindi News
- नकली नोट प्रकरण : पुलिस सीमा सुरक्षा बल आमने सामने
नकली नोट प्रकरण : पुलिस सीमा सुरक्षा बल आमने-सामने
सेड़वाथाना क्षेत्र के सरुपे का तला से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से नकली नोट, हथियार हेरोइन की खेप आने की घटना के बाद पुलिस सीमा सुरक्षा बल आमने-सामने है। पुलिस का कहना है कि हाल ही में पकड़ी गई खेप इसी सीमा पार से लाई गई। इसमें बीएसएफ की भूमिका सवाल उठ रहे है, जबकि बीएसएफ के अधिकारी ये मानने को तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि 5 दिसंबर 2014 को कुख्यात तस्कर नबिया को गिरफ्तार कर 2.47 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। इसके बाद नबिया के घर से 93 पाकिस्तानी कारतूस बरामद किए। अब तक आरोपियों से हुई पूछताछ के मुताबिक यह खेप बाड़मेर तारबंदी से भारत में पहुंची है। इसको पहुंचाने के लिए मेहमूद, नंदलाल, हाथीसिंह सहित कई तस्करों का सहयोग रहा है। पुलिस के इस खुलासे के बाद सीमा सुरक्षा बल काफी चिंतित है, लेकिन पुलिस का बयान मान नहीं रहा है। नबिया, रमजान मोहम्मद के रिश्ते पाक तस्कर रोशन से हैं। रोशन पूर्व में फरवरी में 98 हजार के जाली नोट भेज चुका है। बची हुई खेप कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने पकड़ी है।
होसकते है और भी बड़े खुलासे
सूत्रोंकी माने तो नबिया प्रकरण में अभी भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। यहां तक पूछताछ में हथियारों की खेप का भी पर्दाफाश हो सकता है। संभवत: आशंका जताई जा रही है कि नकली नोट, कारतूस के अलावा इस हथियारों की खेप भी सीमा पार से आई है।
ऐसे में इस राज तक पहुंचने के लिए पुलिस सभी 13 आरोपियों से अलग-अलग स्तर पर पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक की पूछताछ में हथियार की खेप का खुलासा नहीं हुआ है।
चारोंआरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा
गुरुवारको बाड़मेर पुलिस ने नबिया मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस के मुताबिक अब तक इस प्रकरण में कुल 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।
शुक्रवार को नबिया के साथी हाथीसिंह पुत्र विरधसिंह जाति राजपूत(42) निवासी जानपालिया, फदरुल्ला उर्फ फदू पुत्र इस्माइल (30) निवासी जानपालिया, अलाना पुत्र रमजान खां मुसलमान (36) निवासी सिंहार (सेड़वा) कमलसिंह पुत्र सरदारसिंह राजपूत (58) निवासी सिंहार को न्यायालय में पेश किया।फदरुल्ला उर्फ फदू हाथीसिंह आरोपी मोहम्मद उर्फ मेहमूद को सीमा पार से आने वाली खेपों को लाने में सहयोगी रहे है। पुलिस इन चारों आरोपियो