पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डकैती के आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

डकैती के आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तांबेके तारों से भरी मिनी ट्रक की डकैती डाल 31 लाख रुपए का तांबा ट्रक लूटकर ले जाने वाले पांचों आरोपियों को शिव पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गौरतलब है कि करीब आठ माह पूर्व बाड़मेर-जैसलमेर हाइवे पर देवका के पास एक मिनी ट्रक को रुकवाकर करीब एक दर्जन बदमाशों ने डाका डाला था और घटना से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस को करीब आठ माह बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

अब तक पुलिस ने मनोहरलाल पुत्र खेताराम भील निवासी बबर मगरा (जैसलमेर), जीवनसिंह पुत्र तेजसिंह राजपूत निवासी बडोरा गांव (जैसलमेर), अखेराजसिंह पुत्र नरपतसिंह, तेजराजसिंह पत्र पूर्णसिंह बडोरा गांव जैसलमेर, भोमसिंह पुत्र उगम सिंह सम जैसलमेर बाबूसिंह पुत्र हुकम सिंह राजपूत निवासी लखा जैसलमेर को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में 7-8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना शेष है। पुलिस गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इन आरोपियों के कब्जे से अब तक पुलिस को लूट का सामान हाथ नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है आरोपियों ने 31 लाख रुपए का तांबा 19 लाख रुपए में बेचकर अपनी हिस्सेदारी कर ली। इस मामले की जांच सदर थानाधिकारी आनंदसिंह को सौंपी गई थी। जिन्होंने पूरी टीम के साथ प्रयास कर आरोपियों की तलाश और बड़ी सफलता मिली है। अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। जबकि कई आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।