- Hindi News
- पाली गोली कांड की स्वर्णकार संघ ने की निंदा
पाली गोली कांड की स्वर्णकार संघ ने की निंदा
कुछदिन पूर्व लूट के इरादे से पाली में हुए गोलीकांड में दीपक सोनी की हुई मौत और बचाने आए दो लोगों के घायल होने की घटना की स्वर्णकार संघ ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन भेज आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग संघ ने की है। यह जानकारी श्री स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश सोनी ने दी। शिव प्रकाश सोनी ने बताया कि लूट के इरादे से सरेआम बीच बाजार लुटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी पर फायरिंग कर सिर्फ दीपक सोनी की हत्या कर बीच बचाव करने आए दो अन्य को भी घायल कर दिया।
सोनी ने कहा की ऐसी स्थितियों में वसुंधरा सरकार को एक साल पूरा होने पर खुशी में जश्न मनाने की बजाए बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मातम मनाना चाहिए। सोनी ने कहा की वसुंधरा सरकार को ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरे। आरोपियों में खौफ पैदा हो ताकि दीपक सोनी जैसे बेकसूर लोग फिर किसी की गोली का शिकार बने।
संघ के महामंत्री मनोहर सोनी संरक्षक कन्हैया लाल सोनी, राम लाल रामू सोनी, पार्षद धनराज सोनी, अमृत लाल सोनी, स्वरूप सोनी, घनश्याम दास सोनी, अशोक सोनी, कैलाश सोनी, पुखराज सोनी, ओम प्रकाश सोनी सहित संघ के कई पदाधिकारी संघ से जुड़े व्यापारियों ने चेतावनी दी। समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू करेगा।