छह-रि पालित संघमाला महोत्सव कल
बाड़मेर. साध्वीसौम्यगुणा की पावन निश्रा में कुशल दर्शन मित्र मंडल बाड़मेर (ब्रह्मसर ग्रुप) के तत्वावधान में 11 दिवसीय बाड़मेर से जैसलमेर- ब्रह्मसर-लौद्रवापुर तीर्थ पैदल छह-रि पालित यात्रा संघ का दसवें दिन बाड़मेर से 165 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शनिवार को स्वर्णनगरी जैसलमेर से विहार कर ब्रह्मसर तीर्थ पहुंचा।
पैदल यात्रा संघ समिति के अध्यक्ष लूणकरण गुलेच्छा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसमल गोठी ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 5.30 बजे प्रतिकमण, 6.30 भक्तांबर पाठ, के बाद 7 बजे वासक्षेप पूजा पक्षाल के बाद केसर पूजा की गई। इसके बाद संघ को स्वर्णनगरी जैसलमेर सेे रवाना होकर अमर सागर तीर्थ होते हुए कुशल धाम ब्रह्मसर तीर्थ की ओर रवाना किया। समिति के सह सह प्रवक्ता कपिल मालू कोषाध्यक्ष राजू वडेरा ने बताया कि पैदल यात्रा संघ के करीब 150 यात्रियों के साथ दसवां पड़ाव ब्रह्मसर तीर्थ में होगा जहां दिन में दादा जिनकुशल गुरुदेव की बड़ी पूजा रात में 8 बजे मालपुरा के जैन संगीतकार राजीव विजयवर्गीय दारा दादा गुरुदेव की भक्ति का आयोजन किया जाएगा। संघ 14 दिसंबर को विहार कर लौद्रवपुर तीर्थ की ओर रवाना करेगा।
संघ माला के बाद 15 दिसंबर को अटठम तप तेले का अनुष्ठान कार्यक्रम होगा। संघ के दौरान पारसमल धारीवाल, बंशीधर भंसाली, भूरचंद सियाणी, पुखराज म्याजलार, चम्पालाल रणधा, रमेश कानासर,भूरचन्द स्टील,महेन्द्र भाई बाफना, कुशलवाटिका युवा परिषद, जिनशासन विहार सेवा ग्रुप, पाश्र्व मंडल कुशल दर्शन मित्र मंडल सेवा मंडल सहित भक्त मौजूद थे।