पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षित बालिका विकास का आधार

शिक्षित बालिका विकास का आधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षित बालिका विकास का आधार

बाड़मेर.राजस्थानमेघवाल परिषद की बैठक लालनियों मेघवालों की ढाणी बाड़मेर आगौर में वरिष्ठ समाज सेवी आसुराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है बहू-बेटियों को शिक्षा के मामले में समान व्यवहार करें। समाज सुधार का कार्य घर से प्रारंभ किया जाना चाहिए। कथनी करनी में फर्क नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में हरखाराम, प्रवीण एवं आम्बाराम ने भी विचार व्यक्त किए। बाछड़ाउ सरपंच बालाराम ने युवा वर्ग से समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मूलाराम मेघवाल ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। बैठक का संचालन वीराराम ने किया।

गोल्डमैडल जीता

बाड़मेर.पालीमें चल रही विद्या भारती की ओर से आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर ने साफ्टबॉल में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह टीम 8 से 12 अक्टूबर को पाली में आयोजित हाेने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी।

हजरतपीर उर्स 5 से

बाड़मेर.हजरतपीर लालशाह बुखारी का सालाना उर्स 5 अक्टूबर काे आयोजित होगा। हजरत पीर की चादर की रशम दिन के 3 बजे अदा की जाएगी।

प्रतिभासम्मान समारोह 12 से

बाड़मेर.सेठरामलाल सऊ एवं चौथी देवी कृषक समाज शैक्षणिक ट्रस्ट बाड़मेर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 12 अक्टूबर को आयोजित होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमाराम चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करेगा। समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मदन कौर, पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी होंगे।