पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवारी गाड़ी का समय यथावत रखा जाए : असरफ

सवारी गाड़ी का समय यथावत रखा जाए : असरफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. बाड़मेरसे चलने वाली सवारी गाड़ी का समय बदल दिया जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर को भेजे ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता असरफ अली खिलजी ने लिखा कि जोधपुर मण्डल द्वारा घोषित की गई नई समय सारिणी से बाड़मेर के यात्री परेशान है। पहले सवारी गाड़ी रात को 11.30 रवाना होकर 4.30 के करीब जोधपुर पहुंच जाती थी जिससे सुबह जोधपुर से चलने वाली मरूधर एक्सप्रेस, रतलाम-अजमेर एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की गाड़ियां जनता को सहजता से मिल जाती। लेकिन अब रात 12.30 बजे रवाना होने वाली सवारी गाडी सुबह 7 बजे जोधपुर पहुंचा रही है जिससे यात्री लंबी दूरी की गाड़ी नहीं पकड़ पाते।