पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथ प्रेरणा यात्रा की तैयारियां जोरों पर

पथ प्रेरणा यात्रा की तैयारियां जोरों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामीविजयदशमी पर राजपूत युवा संगठन द्वारा आयोजित पथ प्रेरणा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। संगठन के महेन्द्र सिंह तारातरा ने बताया कि यात्रा को लेकर गांव-गांव संपर्क किया गया।

नेपाल सिंह तिबनियार ने कहा कि 30 सितंबर को पोस्टर विमोचन कर समाज बंधुओं को पथ प्रेरणा यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। स्वरुप सिंह आगोर ने बताया कि यात्रा के दिन क्षत्रिय बंधु पारंपरिक वेशभूषा पहनकर अनुशासन से कतारबद्ध होकर चलेंगे। हनुवंत सिंह कवास ने बताया कि यात्रा नागणेची माता के मंदिर, गढ़ मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार गांधी चौक अहिंसा चौराहा विवेकानंद चौराहा रॉय कॉलोनी तनसिंह चौराहा होते हुए राणी रूपादे संस्थान जाकर समाप्त होगी जहां सभा का आयोजन होगा।

बैठक में भवानी सिंह लूनू, गनपत सिंह सोढ़ा, उदय सिंह रोहिडी, तनवीर सिंह फोगेरा, लोकेन्द्र सिंह देवड़ा, विजय सिंह तारातरा आदि संगठन के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।