- Hindi News
- कुबड़ माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव आज से
कुबड़ माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव आज से
बाड़मेर. नवरात्रमहोत्सव पर गुरुवार को कुबड़ माता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। अध्यक्ष पूरणमल शर्मा सचिव सुरताराम पंवार ने बताया कि नवरात्र महोत्सव को लेकर 2 अक्टूबर को अष्टमी हवन, कालूसिंह चौहान गंगासरा, भंवरदान चारण दूदाबेरी एंड पार्टी द्वारा रात्रि जागरण किया जाएगा।