बाड़मेर में स्वदेशी सप्ताह की गूंज
बाड़मेर में स्वदेशी सप्ताह की गूंज
बाड़मेर.विद्याभारती अखिल भारती शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध बालिका आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक एवं उप्रावि जोशियों का निचला वास में स्वदेशी सप्ताह का उद्घाटन किया गया। गौड़ समाज महिला मंडल अध्यक्ष रेणु गौड़ ने बताया कि हमें स्वदेशी भाषा को अपनाना चाहिए।
हमारा खान-पान, रहन-सहन स्वदेशी होना चाहिए। स्वदेशी सामान यदि हम खरीदेंगे तो हमारे उद्योग बढ़ेंगे जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा। समारोह में संगीता जोशी (बालिका प्रधानाचार्य) ने बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के बढ़ते कुप्रभाव की जानकारी दी। महेश सोनी (प्रधानाचार्य उ.प्रा.), उषा आचार्य, अरूणा जोशी ने स्वदेशी उत्पादों की जानकारी दीं। संगीता जोशी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।