मारपीट का मामला दर्ज
मारपीट का मामला दर्ज
बाड़मेर.गिड़ाथानातंर्गत एक जने के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि खीमसिंह पुत्र चिमनसिंह राजपूत निवासी गोगासर ने मामला दर्ज करवाया कि जालमसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत निवासी गोगासर वगैरह ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की।
ट्रककी चपेट में आने से एक घायल
बाड़मेर.बायतुथानातंर्गत ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि गुमनाराम पुत्र राजूराम जाट निवासी अकदड़ा ने मामला दर्ज करवाया कि ट्रक न.आरजे 04 जीबी 283 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुए उसके भतीजा विश्वेशर दयाल को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गुमशुदगीका मामला दर्ज
बायतु.थाना में एक युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि खारड़ा बेरा ग्राम पंचायत बोड़वा निवासी पूराराम पुत्र मानाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा शंकरलाल 24 सितंबर को सुबह घर से पांच हजार रुपए लेकर बाड़मेर कॉलेज में फीस भरने के लिए गया था। वह दो दिन बाद भी घर लौटकर नहीं आया।