पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माली समाज का प्रतिभा सम्मान 3 को

माली समाज का प्रतिभा सम्मान 3 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माली समाज का प्रतिभा सम्मान 3 को

बाड़मेर.मालीसंस्थान जोधपुर की ओर से मारवाड़ क्षेत्र की माली समाज की प्रतिभाओं का विजय दशमी पर सम्मान समारोह आयोजित होगा। 3 अक्टूबर को आमसभा के बाद छात्रवृत्ति प्रतिभावन समारोह सोनी देवी देवीलाल गहलोत गुरुकुल छात्रावास रामबाग महामंदिर जोधपुर मं रखा गया है। संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य एवं उप सरपंच चैनाराम गहलोत ने बताया कि वर्ष 2014 में कक्षा दसवीं बारहवीं में 75 फीसदी उच्च इंजीनियरिंग, मेडिकल में 60 फीसदी या अधिक अंक हासिल किए है। चयनित प्रतिभाओं को गोल्ड मेडल छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष देवीचंद देवड़ा ने बताया कि आजीवन सदस्यों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

बैंकखाते खोलने की एवज में वसूली का आरोप

बाड़मेर.ग्रामपंचायत आदर्श चवा में भामाशाह योजना के तहत कुड़ला एसबीबीजे बैंक ने खाता खुलवाने के लिए प्रकाश पुत्र डूंगरा राम जाट को अधिकृत कर रखा है। ग्रामीणों से प्रत्येक खाते की एवज में एक सौ से दो सौ रुपए वसूले जा रहे हैं। जाट युवा मंच चवा के अध्यक्ष चन्द्र सिंह पोटलिया, संपत राज, आसूराम, भोमाराम ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि बैंक एजेंट की ओर से खाते खोले जा रहे हैं। ग्रामीणों से पैसे वसूलने के बारे में बैंक अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।

4से जिला स्तरीय महिला खेलकूद

बाड़मेर..राजस्थान राज्यक्रीड़ा परिषद जिला प्रशासन की ओर से युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं 4 अक्टूबर को आदर्श स्टेडियम में शुरू होगी। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला खेलकूद केन्द्र बाड़मेर की ओर से ये प्रतियोगिताएं 4 से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। 4 अक्टूबर को एथलेटिक्स बैंड मिटन, 5 को हैंडबॉल कबड्डी, 6 को खो खो टेबल टेनिस, 7 को बास्केटबॉल वॉलीबाल, 8 को जिमनास्टिक 9 को टेनिस प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2014 तक 25 वर्ष होगी। इसके लिए सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र, स्कूल का प्रमाण पत्र आवश्यक है। प्रतियोगिता मे