पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया

विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. जयनारायण व्यास स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं फार्मासिस्ट जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जेएनवी कॉलेज परिसर में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण चौधरी फार्मासिस्ट जागृति संस्थान के जिलाध्यक्ष राधेश्याम नामदेव की अध्यक्षता में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यू हनवंत विद्या मंदिर के निदेशक प्रेमाराम सियाग ने इस अवसर पर विचार रखे। कॉलेज प्रबंधक अनिल सुखानी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने फार्मासिस्ट एवं फार्मेसी प्रोफेशन की महत्ता के बारे में जानकारी दी। फार्मेसी केवल एक व्यवसाय नहीं होकर एक सेवा कार्य है। इस दौरान उपाध्यक्ष राहुल पालीवाल, महासचिव गोरधन चौधरी, हरीश चन्द्र, शेराराम, नरपत चौधरी, चन्द्रप्रकाश नामदेव सहित कई बंधु ने अपने विचार व्यक्त किए।