पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांगिड़ वरिष्ठ महासचिव मनोनीत

जांगिड़ वरिष्ठ महासचिव मनोनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांगिड़ वरिष्ठ महासचिव मनोनीत

बाड़मेर.शिवसेना जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष बसंत खत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने शिव सेना की कार्यकारिणी में फेरबदल किया है। बसंत खत्री ने बताया कि इसमें चंदनसिंह राजपुरोहित को शिव सेना का जिला महासचिव जांगिड़ को बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने इनके सम्मान में तलवार भेंट की गई। बैठक में उप जिला प्रमुख हाकमसिंह, अनवरसिंह बंधड़ा, राजूसिंह सोढ़ा, प्रागसिंह, ताराचंद खत्री, नवलाराम चौधरी, किशन राजपुरोहित हठेसिंह खारची मौजूद थे।

समयपर निर्णय लेना जरूरी

बाड़मेर.वीरबिग्गाजी छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी गिरधारी चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अवसर सभी को मिलता है इसका फायदा उठाना चाहिए। छात्रावास प्रबंधक वगतराम गोदारा ने कहा कि निरंतर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जोगेंद्र भादु प्रथम, अविनाश द्वितीय हरिश कड़वासरा तीसरे स्थान पर रहे। संचालन लाखाराम कड़वासरा ने किया।

पांचदिवसीय पूर्वाभ्यास

बाड़मेर.जिलेके जाने माने भवाई नृत्य कलाकार नृत्यमणी जगदीश पंचारिया दल सिंगापुर में राजस्थानी लोक नृत्य घूमर, भवाई, चरी एवं कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति देगा। दल के कलाकारों को पांच दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना होगा। दल की प्रवक्ता जयमाला गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर में आयोजित महोत्सव में पंचारिया भवाई नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

शोकसभा आयोजित

बाड़मेर.सगुनसंस्थान कार्यालय में बुधवार को शोक सभा का आयोजन हुआ। संस्थान सचिव अशोक मुंडोतिया ने बताया कि प्रधानाध्यापक चनणाराम फुलवारिया के निधन पर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर संस्थान पदाधिकारी सामूहिक विवाह आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान की आगामी बैठक 21 सितंबर को सुबह दस बजे होगी। इसी तरह जटिया समाज नवयुवक मंडल ने निशुल्क कोचिंग सेंटर पर समाजसेवी चनणा राम फुलवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडल कोषाध्यक्ष भवानी शंकर ने बताया कि चनणा राम के निधन से समाज में शोक व्याप्त है।