- Hindi News
- किसान क्लब जागरूक होकर कार्य करें : डॉ.पगारिया
किसान क्लब जागरूक होकर कार्य करें : डॉ.पगारिया
आईजीसेवा संस्थान, जगदंबा किसान क्लब खेतरलाई का उद्घाटन एवं परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि केवीके के डॉ. प्रदीप पगारिया ने किसानों को क्रेडिट कार्ड, उन्नत किस्म के बीजों की वैरायटी के बारे में बताया। पगारिया ने कहा कि देश का असली मालिक किसान है। संस्थाएं, सरकार प्रयास करती है उस पर कार्य किसानों को करना है। उन्होंने किसान क्लब को जागरुक होकर आगे बढ़ने की बात कही।
समारोह की अध्यक्षता जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के माणकचंद रेगर, दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक भंवरसिह कोटेचा ने विचार रखे। संस्था अध्यक्ष कमलकिशोर ने संस्थान द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।