- Hindi News
- कड़वासरा आवासीय छात्रावास संगठन के जिलाध्यक्ष बने
कड़वासरा आवासीय छात्रावास संगठन के जिलाध्यक्ष बने
बाड़मेर. जिलेके आवासीय छात्रावास संगठन की बैठक विवेक वर्धनी छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में जिले के समस्त छात्रावासों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक में आवासीय छात्रावास संगठन के जिलाध्यक्ष लालचन्द सियाग ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तथा छात्रावास संचालकों ने नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें सर्वसम्मति से बाबूलाल कड़वासरा को जिलाध्यक्ष चुना गया। कड़वासरा ने कहा कि निजी छात्रावासों के संचालन में रही कठिनाइयों का मिलकर हल निकालेंगे। संगठन की कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालचन्द सियाग, चन्द्रसिंह पोटलिया, लाधाराम काकड़, प्रेमाराम सियाग, निंबाराम गोदारा, केसाराम सारण, प्रविण थाकण, नरपत जाखड़, प्रेमाराम जाखड़, जगदीश डउकिया जगदीश पाल सिंह मौजूद रहे।