- Hindi News
- शराब की 200 कार्टन पार, पकड़ में आई केवल 45 पेटी
शराब की 200 कार्टन पार, पकड़ में आई केवल 45 पेटी
जिलेमें आबकारी से ज्यादा तो राजस्थान पुलिस की सख्ती नजर रही है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने अवैध शराब की बरामदगी को लेकर कई बड़ी कार्रवाई की, लेकिन आबकारी पुलिस को अंधेरे को रखकर बाड़मेर शहर आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब परिवहन का गोरखधंधा जोरशोर से चल रहा है। गुरुवार को जिले में 250 पेटी हरियाणी निर्मित शराब से भरा ट्रक शहर आसपास के क्षेत्र में घूम-घूम कर सप्लाई करता रहा, लेकिन आबकारी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जब भनक लगी तब तक 200 से ज्यादा पेटी अवैध शराब पार हो चुकी थी। इसके बाद आबकारी ने ट्रक को पकड़ा तो महज 45 पेटी ही शराब पकड़ में आई। जबकि कार्रवाई के समय ट्रक से पिकअप गाड़ी में अवैध शराब लोड हो रही थी, पिकअप गाड़ी मौके से भागने में कामयाब हो गई, लेकिन आबकारी पुलिस ने उसे पकड़ने में नाकाम रही।
गुरुवार को आबकारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाड़मेर शहर में अवैध रूप से शराब सप्लाई होनी है। इसके बाद आबकारी पुलिस ने 2 बजे शिवकर रोड पर एक ट्रक से पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरी जा रही थी। आबकारी पुलिस निरीक्षक शिवकुमार चौधरी की गाड़ी को देख अवैध शराब लोड हो रही पिकअप गाड़ी तो फरार हो गई, लेकिन ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अगर पुलिस पिकअप गाड़ी का पीछा करती तो शायद पकड़ में सकती थी। कार्रवाई से पहले ट्रक से 200 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पार हो चुकी थी।
कट्टोंके नीचे रखी थी शराब
हरियाणानिर्मित अवैध शराब को बाड़मेर में परिवहन के लिए जिप्सम के कट्टों के नीचे छुपाया गया। बाड़मेर शहर आसपास के क्षेत्र में ट्रक घूम-घूम कर सप्लाई करता रहा, लेकिन आबकारी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जब कट्टों को खाली कर तलाशी कर ट्रक को खंगाला तो 45 पेटी अवैध शराब पाई गई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपए आंकी जा रही है।
पचपदरापुलिस ने पकड़ा
अवैधशराब परिवहन के ट्रक मालिक को आबकारी पुलिस नहीं पकड़ पाई, लेकिन पचपदरा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पचपदरा थाने में ट्रक की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाने पहुंचे ट्रक मालिक ओम प्रकाश पुत्र पांचाराम विश्नोई निवासी भोजासर फलौदी की हरकतों पर शक होने की स्थिति में आबकारी पुलिस को सूचना दी गई, तो उन्होंने ट्रक को पकड़े जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। देर शाम आरोपी आबकारी पुलिस को सुपुर्द किया गया।
अलग-अलगन