- Hindi News
- पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
नरेन्द्रमोदी आर्मी के प्रवक्ता रामदेव फोगड़िया ने बताया कि नरेन्द्र मोदी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 98वें जन्म दिवस पर राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता मांगीलाल महाजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा रमेशसिंह इंदा, विशिष्ट अतिथि नमो आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी किसान नेता अक्षयदान चारण, कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र मोदी आर्मी के जिलाध्यक्ष पवन जांगिड़ थे। प्रदेश सचिव मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश, महेश सोनी, विशाल चौधरी, बाबूलाल, दिनेश कुमार, हरचंद चौधरी, भूरचंद जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बायतु. विधायक कैलाश चौधरी ने दीनदयाल की जयंती पर राजकीय निजी अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरीत किए तथा शीघ्र ठीक होने की कामना ईश्वर से की। उनके साथ चैनाराम कड़वासरा, चनणाराम बैरड़, कुमाराम, गणपत सेंवर, महेन्द्र चौपड़ा विधायक के निजी सहायक खेमराज कड़वासरा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी तरह समता भवन में पंडित दीनदयाल की 98वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। प्रवक्ता बलदेव शर्मा ने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयोजक चैनाराम कड़वासरा, कुमाराम धतरवाल, चनणाराम बैरड़, सम्पतराज पुरोहित, जेठाराम मूढ़, महेन्द्र चौपड़ा, ओमाराम गोदारा सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
बाड़मेर. फलवितरित करते नरेन्द्र मोदी आर्मी के कार्यकर्ता।
बायतु. मरीजोंकाे फल वितरित करते बायतु विधायक कैलाश चौधरी।