पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभायात्रा में गूंजा अग्रसेन जयते

शोभायात्रा में गूंजा अग्रसेन जयते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज के आराध्य युग पुरुष महाराज अग्रसेन की जयंती पर गुरुवार को मुख्य मार्ग से निकाली गई शोभायात्रा में अटूट श्रद्धा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में युवतियां महिलाएं परंपरागत वेशभूषा पहने अनुशासन के साथ सिर पर कलश रख श्रद्धा से चल रही थीं। वहीं, बाइक पर सवार युवाओं की टोली हाथों में ध्वजा लिए भगवान अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहरवासियों ने भी भगवान अग्रसेन को श्रद्धा से नमन किया। आजाद चौक में महाराज अग्रसेन की आरती की गई। शोभायात्रा में महालक्ष्मी मां जगदंबा की झांकी के साथ राम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।

अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि तेरह दिवसीय आयोजन के समापन पर समाज अध्यक्ष मदनलाल सिंगल की अध्यक्षता में सुबह अग्रवाल पंचायत भवन में ध्वजारोहण कर महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी। इसके बाद सुबह 10.30 बजे महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा अग्रवाल पंचायत भवन से निकली जिसका शहरवासियों ने स्वागत किया और समाज के बंधुओं ने मनुव्वार की। शोभायात्रा अग्रवाल पंचायत पहुंची जहां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

सर्राफ ने बताया कि अग्रवाल पंचायत भवन में समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह एवं तेरह दिवसीय चले प्रतियोगिताओं के कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समारोह समाज के अध्यक्ष मदनलाल सिंहल की अध्यक्षता, पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास गुप्ता भंवरलाल गोयल, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के धनी पुखराज गुप्ता, खेड़ मंदिर के अध्यक्ष रमेश मंगल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में सचिव शंकरलाल मोदी ने कहा कि अग्रवाल समाज बाड़मेर की प्रतिष्ठा अन्य क्षेत्र में भी है। समाज के युवा वर्ग द्वारा सामाजिक कार्य के लिए कठिन परिस्थितियों में अपनी एकता का परिचय देते हुए किसी भी कार्य को सफल बनाने में एकजुटता दिखाई है। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों बंधुओं ने भाग लिया। सांयकाल में अग्रवाल समाज के स्वजाति बंधुओं की सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया। शोभायात्रा में अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल जानकी महिला सत्संग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शामिल हुई।

बाड़मेर. अग्रसेनजयंती पर शोभायात्रा निकालते अग्रवाल समाज के लोग

बाड़मेर. अग्रसेनजयंती पर निकली शोभायात्रा में सजी झांकी