गाड़ी की टक्कर से मासूम बालिका की मौत
कोतवालीथाना क्षेत्र के ट्रक यूनियन के पास बुधवार को गाड़ी की टक्कर से मासूम बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खुशबू पुत्री दवालचंद जटिया(4) सड़क पर खेल रही थी, इस दौरान तेज रफ्तार से रहे गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया, बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद इलाज के लिए बालिका को राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।