बस की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
बायतुथाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, इससे उन्हें गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि गणपतसिंह पुत्र जोगाराम जाट (30) निवासी भिमरलाइ मनीष पुत्र राणाराम जाट निवासी पनावड़ा दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इस दौरान बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।