श्रम आयुक्त को बताई मजदूरों की समस्याएं
कमठामजदूरों की विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करवाने के लिए बुधवार को मजदूर नेताओं ने संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त सुनिल कुमार राठौड़ से जोधपुर कार्यालय में मुलाकात की।
कमठा मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि इस दौरान श्रम आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मजदूरों के हित में निर्णय लिए जाएंगे।
श्रमिकोंकी प्रमुख समस्याएं
मृतकपरिवारों के आश्रितों को सहायता राशि समय पर मिले, विवाह सहायता समय पर नहीं मिलने, आवेदन को मनमर्जी से स्वीकृत करने, श्रमिकों के साइकिल सहायता आवेदन गुम करने की जांच करवाने, शिक्षा सहायता छात्रवृत्ति देने, गुलाबसिंह की पुत्री पुरो देवी की पुत्री का विवाह सहायता आवेदन स्वीकार करने की मांग रखी।
रोषजताया
भैरारामचौधरी भंवरलाल मौर्य की पुत्रियों के विवाह सहायता आवदेन मंडल स्तर पर मंजूरी के बाद भी सहायता नहीं मिलने पर रोष जताया। इस अवसर पर बडेरा के साथ यूनियन के महामंत्री नारायणसिंह दहिया, उपाध्यक्ष बनाराम कुर्डिया, अंकेक्षक भोमाराम गोसाई, प्रचार मंत्री श्यामलाल सुवासिया मौजूद थे।
बाड़मेर. मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ज्ञापन सौंपते हुए।