पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पुनिया ने बताया कि बुधवार को कलेक्टर मधुसूदन शर्मा को ज्ञापन सौंप संघ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ एवं जिलामंत्री नरेंद्र कस्वां के नेतृत्व में शिक्षकों ने बताया कि समस्त ब्लॉक प्राशि. अधिकारियों को पाबंद किया जाए कि किसी भी स्थिति में आयकर कटौती, आय गणना प्रपत्र के अनुसार ही की जाए। पूर्व में अक्सर शिक्षकों से इस संबंध में शिकायतें प्राप्त होती हैं। आय गणना प्रपत्र मय रसीद देने के बावजूद आयकर कटौती अधिशेष की जाती है जिसे बाद में रिफंड की बेवजह प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। संगठन मांग करता है कि समस्त बीईईओ को पाबंद किया जाए कि किसी भी सूरत में आयकर अधिशेष कटौती नहीं की जाए। कलेक्टर ने संघ पदाधिकारियों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।