- Hindi News
- प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति प्राधानाध्यापकों से ही करने की मांग
प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति प्राधानाध्यापकों से ही करने की मांग
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बाड़मेर.राजस्थानशिक्षा सेवा परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विगत कांग्रेस सरकार की मंत्री मंडलीय सब कमेटी द्वारा शासन के अंतिम माह में प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति के लिए प्रधानाध्यापक 33 प्रतिशत व्याख्याता 67 प्रतिशत के अनुसार की सिफारिश की गई। परिषद ने इस सिफारिश को रद्द कर प्रधानाचार्य पद पर 100 फीसदी पदोन्नति प्रधानाध्यापकों से ही करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया कि यह निर्णय शिक्षा विभाग के हितों के अनुकूल नहीं है। ज्ञापन में बताया कि इसको लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने भी राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
वर्तमान में कांग्रेस सरकार के उक्त निर्णय को लागू करवाने के लिए शिक्षा सेवा नियमों में परिवर्तन के प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का रेसा पुरजोर विरोध करता है। ज्ञापन में कांग्रेस सरकार के निर्णय की समीक्षा कर इसे अस्वीकार किया जाए। विभाग हित में ऐसा नहीं हुआ तो रेसा द्वारा आंदोलन किया जाएगा।