युवाओं को दी ऑयल-गैस की जानकारी
नेहरुयुवा केंद्र द्वारा सिणधरी में बुधवार को विषय आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि बीटीटी कंपनी के उपाध्यक्ष जसराज भांभू ने कहा कि युवाओं को ऑयल गैस क्षेत्र में रोजगार की संभावना के बारे में बताया। युवाओं को कंपनी के साथ अच्छा कार्य करने का आग्रह किया। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक ओम प्रकाश जोशी विशाला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मौजूदा हालात को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम में युवाओं को मतदान का महत्व बताया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक हरदानराम आडेल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन तथा खाद्य सुरक्षा अधिकार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में चेतनराम, भंवराराम, रेखाराम भुराराम ने विचार व्यक्त किए।
बाड़मेर. विषय आधारित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि।
कार्यक्रम में युवाओं को मतदान का महत्व भी बताया
कार्यशाला