- Hindi News
- लखारा एबीवीपी की जिला छात्रा प्रमुख मनोनीत
लखारा एबीवीपी की जिला छात्रा प्रमुख मनोनीत
बाड़मेर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी जिला छात्रा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह खारा ने बताया जिले में छात्राओं के संगठनात्मक विस्तार को लेकर जिला प्रमुख कन्हैयालाल खत्री ने वर्तमान में नगर छात्रा प्रमुख लीला लखारा को जिला छात्रा प्रमुख मनोनीत किया है। वहीं सपना जैन, सोनू राठौड़ को सह जिला छात्रा प्रमुख, ममता कुर्डिया को नगर छात्रा प्रमुख, जया चौधरी नेहा दादाणी को सह नगर छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान लखारा ने कहा संगठन का दायित्व मिलने पर जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। पुरे जिले के सभी तहसील नगर इकाई का नियमित प्रवास कर परिषद के कार्य को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।