साइंस माॅडल से सिखाए जल संरक्षण के गुर
बाड़मेर. राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय बोथिया जागीर में केयर्न इंडिया संकल्प तरू द्वारा संचालित हरित विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण संयंत्र की प्रयोगात्मक शिक्षा दी गई। विद्यार्थियों को साइंस किट के जरिए वर्षा जल के संचय उपयोग की जानकारी दी। संकल्प तरू के संस्थापक अपूर्व भंडारी ने भवन में लगे जल संरक्षण संयंत्र का साइंस माॅडल बनाकर विद्यार्थियों को इसके विभिन्न भागों क्रियान्वयन की जानकारी दी। थार के परिवेश में जल संचय संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। संस्था के राज्य के संचालक रविभान सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को हैंडपम्प के साइंस माॅडल द्वारा इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइंस किट को स्वयं व्यवस्थित कर प्रयोगात्मक तरीके से सीखने अनुभव करने में विशेष रूचि दिखाई। इस दौरान छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें जुंझाराम कुमावत चम्पा कोडेचा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को प्रयोग द्वारा स्वयं सीखने की रूचि पैदा करता है। कार्यक्रम के संचालक मनफूलसिंह गोरडिया ने बताया कि कई स्कूलों में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक त्रिलोकाराम सेजू, अध्यापक मांगीलाल, अंबालाल जोशी, कृष्णकुमार थानवी, महेशकुमार गुर्जर, धन्नालाल जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
बाड़मेर. राउप्राविबोथिया जागीर में जल संरक्षणसंयंत्र की प्रयोगात्मक जानकारी देते अतिथि।