पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 को सीधी चाल चलेगा बुध, 24 को अधिकतम ऊंचाई पर

11 को सीधी चाल चलेगा बुध, 24 को अधिकतम ऊंचाई पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकाशमें इन दिनों पांच तारे अपनी रंगत बिखेर रहे हैं। शुक्र, मंगल बृहस्पति संध्याकाल में और शनि बुध ग्रह को भोर में, सुबह-सवेरे आसानी से देखे जा सकते हैं। झिलमिलाते-टिमटिमाते तारों के बीच ये पांच ग्रह ही हमें नजर रहे हैं।

सबसे छोटा ग्रह बुध भोर में 24 फरवरी को क्षितिज से अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा। इसी बीच 11 फरवरी से यह सीधी चाल में दिखेगा। दरअसल बुध को देखने का यह एक बहुत ही अच्छा अवसर है। जानकारों के मुताबिक इस माह के दूसरे सप्ताह से अंत तक सुबह-सवेरे जरा जल्दी उठ कर पूर्वी क्षितिज पर लगभग 15 डिग्री ऊपर ढूंढने की कोशिश सफलता दिलवा सकती है। बुध इस समय अच्छी चमक में भी है। इसी तरह प्रेम सौंदर्य का प्रतीक शुक्र सांझ का तारा बनकर पश्चिमी क्षितिज पर अपना जलवा बिखेर रहा है। जगमगाता शुक्र आपको अपनी ओर बरबस खींच रहा है।

शुक्र धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है जिससे ये इन दिनों देर तक क्षितिज पर नजर आएगा। शुक्र से जरा ऊपर गुलाबी रंग में बाई तरफ मंगल है। 22 फरवरी को दोनों एकदम आसपास होंगे। सफेद आभा में दमकता शुक्र बाई ओर हल्की-फुल्की गुलाबी रंग में लाल मंगल। संध्याकाल में शासन चल रहा है- कर्क पर सवार ग्रहराज बृहस्पति का। अंधेरा होते ही पूर्वी क्षितिज पर चमकदार तारों की मंडली के पीछे सफेद आभा में बृहस्पति उदय होगा।