जयसिंह तुड़बी अध्यक्ष मनोनीत
बाड़मेर |ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम तुड़बी के बुजुर्गों युवाओं ने मिल कर ग्राम में जागृति लाने के लिए तुड़बी जागृति मंच गठित किया है। इसमें जयसिंह भाटी को अध्यक्ष, देवाराम सुथार को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अध्यक्ष ने बताया कि गांव की जागृति लाने के लिए हर समाज युवाओं को साथ लेकर गांव में जागृति लाई जाएगी।