- Hindi News
- शहीद स्मारक : हरीतिमा गायब, अतिक्रमण का साया
शहीद स्मारक : हरीतिमा गायब, अतिक्रमण का साया
बाड़मेर. जिला मुख्यालय पर स्थित शहर के शहीद चौराहे पर इन दिनों हरीतिमा गायब हो गई है। चौराहे की रेलिंग टूट गई है। इस चौराहे की केवल शहीद दिवस के दिन सुध ली जाती है। सोमवार को तो इस चौराहे के अंदर एक निजी कंपनी जीआरआईएल के कार्मिकों ने अपने टेंट तान दिए। यहां मशीनरी भी रख दी। जब कंपनी के कार्मिकों से पूछा गया कि वे यहां किसकी अनुमति से रहे रहे तो उन्हाेंने कहा कि अनुमति तो किसी की नहीं ली है। फोटो:कालूमाली