निशक्तजन सर्वे शिविर कल
बाड़मेर |भारतीय निशक्तजन सर्वे शिविर बुधवार सुबह 10 बजे से डेजर्ट डिसेबल डेवलपमेंट स्कूल पीएनबी बैंक रोड वेयर हाऊस के सामने रीको एरिया में रखा गया हैं। संगठन के अध्यक्ष जगदीश छाजेड़ ने शिविर में आने वाले विशेष निशक्तजनों से विकलांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मूल निवास, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि की मूल प्रति एवं एक-एक फोटाे कॉपी साथ लेकर आने का आग्रह किया। सेवा प्रभारी हनुमानराम डऊकिया ने बताया कि शिविर की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिविर स्थल तक आने के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर विशेष योग्यजनों के लिए टैक्सी की व्यवस्था की गई है।