हजयात्रा के लिए जत्था रवाना
बाड़मेर. हजरतमुहम्मद के शहर में जियारत करने शहर से हाजियों का जत्था मंगलवार को मालाणी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। शहर से हुज्जाज अनिश भाई कुरैशी, वली मोहम्मद एंड ग्रुप सहित 17 हाजियों को विदाई दी गई। इस दौरान शहर काजी मौलाना मोहम्मद हाशिम, पेश इमाम मौलाना लाल मोहम्म्द, हज सेवक बच्चू खां, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी सदर मोहम्मद मंजूर कुरैशी, सचिव अब्दुल रशीद, हसन खां गौरी, गुलाम रसूल कुरैशी, दीन मोहम्मद गौरी, उमराव मोहम्मद सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।
गुड़ामालानी.उपखंडमुख्यालय से मक्का मदीना की हजयात्रा करने के लिए मंगलवार को जगह-जगह ढोल-नगाड़ों से स्वागत कर जत्थे को रवाना किया। जफर खां कोटवाल ने बताया कि इस्लाम पाक की यात्रा मक्का मदीना यात्रा कर रही नूर बानो प|ी नजीर खां को मक्का मदीना में सभी के लिए खुशहाली की कामना करने की बात कही। ग्रामीणों ने दल का जगह-जगह स्वागत कर देश के अमनचैन की कामना करने की बात कही।
बाड़मेर. रेलवेस्टेशन पर हज यात्रियों को हज के लिए विदा करते हुए