पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल जागरुकता का संदेश दिया

रैली निकाल जागरुकता का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वमें पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पडे़गा। संतुलन को बिगाड़ने का काम भी मनुष्य ही कर रहा है।

यह बात ओजोन परत संरक्षण दिवस पर मुभीछा राउमावि गांधी चौक में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक लक्ष्मणलाल ने कही। उन्होंने कहा कि हम अपनी आदतों को बदल कर भावी पीढ़ी को बचा सकते हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य किशोरसिंह ने कहा कि फ्रीज, एयरकंडीशन और बिजली उत्पाद का जितना अधिक उपयोग करेंगे उतना अधिक नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग, शिक्षा विभाग के साथ आमजन को इसमें आगे आकर सहयोग करना होगा। आयोजन प्रभारी ओम जोशी ने कहा कि इस अवसर पर पोस्टर, भाषण, निबंध एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी नखताराम, वनपाल, धीराराम प्रजापत, व्याख्याता रश्मिकांत मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। किशनलाल प्रजापत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व रैली को जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र मिश्र डीएफओ लख्मणलाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

निबंधप्रतियोगिता आयोजित

बाड़मेर.उत्तमविद्या मंदिर उप्रावि रामसर में मंगलवार को ओजोन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 20 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें जसवंतसिंह प्रथम, खुमानसिंह द्वितीय, महेन्द्रकुमार जाखड़ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक प्रकाशसिंह महेचा ने छात्रों को ऑजोन परत से पृथ्वी पर होने वाले नुकसान एवं उसके संरक्षण के उपाय बताए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। विजेताओं को बुधवार सुबह 10 बजे विद्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा।