हैंडबॉल जूडो में बाड़मेर ने जीता खिताब
राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीजी की गली स्कूल अलवर में हैंडबॉल राउमावि. श्रीकरणपुर गंगानगर में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में बाड़मेर की टीमों ने खिताब जीता है। हैंडबॉल प्रतियोगिता के 19 वर्ष में जयपुर एकेडमी और 17 वर्ष में बाड़मेर ने खिताब जीता। इसी तरह 17 19 वर्ष जुड़ो खेलकूद प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में बाड़मेर की टीम विजयी रही। वर्ष 2009 से जुड़ो टीम लगातार राज्य मे चैंपियन है।
हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में 17 वर्ष के मुकाबले में बाड़मेर ने हनुमानगढ़ को 12-14 से हराया। हार्ड लाइन मैचों में 19 वर्ष में श्रीगंगानगर तीसरे सीकर चौथे तथा 17 वर्ष में नागौर तीसरे और अजमेर की टीम चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर के लिए 17 वर्ष में बाड़मेर की अणसी और 19 वर्ष में जयपुर एकेडमी की मधु को चुना गया। इसी तरह श्रीगंगानगर में आयोजित जुड़ो प्रतियोगिता 17 19 वर्ष दोनों वर्गों में बाड़मेर चैंपियन रही। 17 वर्ष में स्वर्ण पदक रामावि.पुष्पलता (44 किलो), सायरी (48 किलो), पूरों (52 किलो), शांति (57 किलो), रजत पदक में रामावि. कगाऊ की जीयों (40 किलो), खेमी (60 किलो), कांस्य पदक में रामावि. सुथारों का तला की प्रतिभा (36 किलो), 19 वर्ष छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक राउमावि. छोटू की भंवरी(52 किलो), राउमावि. बालिका बाड़मेर की रीता(56 किलो), रजत पदक में रामावि. कगाऊ की नोजी (36 किलो), राउमावि. छोटू की नोजी (48 किलो), कांस्य पदक में राउमावि. मदर टेरेसा बाड़मेर की निर्मला (44 किलो), राउमावि. बालिका बाड़मेर की मूली (60 किलो) ने जीता। इसी तरह 17 वर्ष छात्र वर्ग में स्वर्ण पदक रामावि. गरल के धनसिंह (60 किलो), कांस्य पदक में रामावि. कमठाई के बालाराम (50 किलो), रामावि. कगाऊ का रामाराम (55 किलो), दयानंद मॉडर्न एकेडमी सनावड़ा का प्रेमकुमार (46 किलो) ने बाजी मारी। जुड़ो प्रतियोगिता में दक्ष प्रशिक्षक रामावि. सुथारों का तला के शारीरिक शिक्षक खेमाराम चौधरी, मगराज मायला, खीयाराम, मेघाराम चौधरी, देवेंद्र कुमार, चिमाराम घाट, भागीरथ का सहयोग रहा। दल प्रभारी के रूप में आयोजन सचिव चैनाराम चौधरी, टीपू चौधरी साथ रहे।
इसी तरह हैंडबॅाल टीम खिलाड़ी समदू कंवर, हवा मंगलिया सोहनकंवर ने बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करवाई। टीम प्रशिक्षक श्यामा शर्मा, पीटीआई बाल