9.90 ग्राम हेरोइन के साथ एक और गिरफ्तार
नकलीनोट, आरडीएक्स, हथियार हेरोइन के कुख्यात तस्कर नबिया रमदान की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब तक इस मामले में कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आरोपियों के पास नकली नोट, कारतूस हेरोइन बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है। इसके बाद रविवार को नबिया सहित 9 लोगो को पूछताछ के लिए सीआईडी(बी.आई.) कार्यालय लाया गया। अब कई सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी।
जांच अधिकारी ओमप्रकाश उज्ज्वल के निर्देश पर नबिया प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इसके बाद जांच एजेंसियों के हाथ-पैर फूल गए है। गडरारोड थानाधिकारी हमीरसिंह सहित पुलिस जाब्ता जैलून(मापुरी) पहुंचा और आरोपी जामीन खां पुत्र हाजी होती खां (50) को गिरफ्तार कर 9.90 ग्राम हेरोइन बरामद की।
यह हेरोइन घर में बने झूंपे में छुपाई हुई थी। गिरफ्तार जामीन खां पूर्व में पकड़े गए रमदान खां का सगा भाई है। रमदान खां की निशानदेही पर ही यह कार्यवाही हुई। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खेप का भी खुलासा हो सकता है।
दोनोंको रिमांड पर भेजा
शनिवारको पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को रविवार मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने सफी खां अजीज उर्फ अजिया खां को गिरफ्तार किया था। नबिया रमजान समेत अब तक गिरफ्तार कुल 16 आरोपियों में 15 आरोपी पुलिस रिमांड पर है।
बाड़मेर. नकली नोट मामाले में गिरफ्तार नबिया को सीआईडी आॅफिस ले जाती पुलिस।