बैठक आज
बाड़मेर. सीएमएचओडॉ. सुनिल कुमार बिष्ट ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे चिकित्सा विभाग की मासिक बैठक स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में होगी। वहीं इसके बाद दोपहर 3 बजे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित कॉन्फ्रेंस होल में रखी गई है। बैठक में चिकित्सा विभाग के समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पीएमओ बाड़मेर, बालोतरा, सीएचसी पीएचसी के प्रभारी जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य भी भाग लेंगे।