चित्र प्रदर्शनी आज से
बाड़मेर. राज्यसरकार की सालगिरह के उपलक्ष्य में उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना केन्द्र में किया जाएगा। प्रदर्शनी में करीब 13 पैनलों पर रंगीन चित्रों के जरिये जिले तथा राज्य में राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।