पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ सियाराम के चुनाव संपन्न

शिक्षक संघ सियाराम के चुनाव संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{छगन सिंह जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री व्यास निर्विरोध चुने गए

बाड़मेर. राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की बैठक जिला कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी हरिसिंह महेचा के सानिध्य में राणी रूपादे संस्थान में आयोजित हुई। चुनाव अधिकारी हरिसिंह महेचा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम में जिले भर के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 250 शिक्षकों ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष छगन सिंह लूणू को चुना गया। लूणू का प्रस्ताव बाड़मेर ब्लॉक अध्यक्ष मेताराम जयपाल ने प्रस्ताव रखा। इसी तरह जिला मंत्री के पद पर मुकेश व्यास के नाम का प्रस्ताव रामसर ब्लॉक से सांवलसिंह भाटी ने रखा। दोनों पदों पर एक-एक नाम होने के कारण सर्वसम्मति से छगनसिंह लूणू को जिलाध्यक्ष जिलामंत्री के पद पर मुकेश व्यास को चुनाव अधिकारी निर्वाचित घोषित किया जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन नाकेश व्यास ने किया। इस दौरान रसीद खां गौरी, हमीराराम, बाबूराम, रायमलसिंह कोटड़ा, अरूण कुमार, सांवलसिंह भाटी, महेन्द्र जैन, जितेन्द्र दवे, बदनसिंह, गिरधरसिंह गरल, अंबालाल शर्मा, दामोदर आचार्य, अभयसिंह रेडाणा मेताराम जयपाल मौजूद थे।

बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम सनेमिलन समारोह मे अतिथि