पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये है स्वच्छता अभियान की हकीकत...

ये है स्वच्छता अभियान की हकीकत...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. एकतरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं, लेकिन इसका असर बाड़मेर में देखने को नहीं मिल रहा है। हर गली-मोहल्ले में लगे कचरे के ढेर और गंदगी से आमजन का जीना दुश्वार हो चुका है। हालात ये है कि गंदगी पर मंडराते आवारा पशुओं से भी जनता दुखी है। ऐसे में आम आदमी तो गंदगी से त्रस्त है ही, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का दर्द भी कम नहीं है। यह नजारा एडीएम हरभान मीणा के बंगले का है। जहां चारों तरफ गंदे पानी से तालाब बना हुआ है। यहां तक बंगले से पैदल तो बाहर निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में अगर प्रशासनिक अधिकारियों के बंगले के भी ये हाल है तो आमजनता तो उम्मीद ही क्या करें। ऑफिसर कॉलोनी ये नजारे आम है।