पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाल से निपटने के लिए सार्थक प्रयास जरूरी: सिंह

अकाल से निपटने के लिए सार्थक प्रयास जरूरी: सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सीमाजनकल्याण समिति की बैठक प्रांतीय संगठन मंत्री नींबसिंह के सानिध्य में आयोजित की गई। इस दौरान अकालग्रस्त गांवों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला प्रचार मंत्री छुगसिंह गिराब गडरा तहसील मंत्री इन्द्र सिंह उगेरी को मनोनीत किया गया। मंत्री नींब सिंह ने कहा कि अकाल की स्थिति से निपटने के लिए सार्थक प्रयास करने की जरूरत है। कार्यकर्ता मिशन में भागीदारी निभाए। बैठक में सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में पंचायत चुनाव के मद्देनजर सरपंच पशु शिविर चलाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। इस वजह से सरहदी गांवों में पशु शिविर शुरू नहीं हो रहे है। जहां पर शिविर चल रहे है चारा नहीं रहा है। इस दौरान समिति सदस्यों ने अकाल की स्थिति से निपटने के लिए उपखंड जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। इसके अलावा सीमा पार से अवांछित गतिविधियों को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ओम चंडक, संरक्षक अंबालाल जोशी, जिला मंत्री मोतीराम हेगड़े, सहमंत्री तनसिंह, संगठन मंत्री मोहनसिंह, सदस्य ईश्वर आचार्य, मदनसिंह समेत कई लोग मौजूद थे।