सीएम का आभार जताया
बाड़मेर. सीएमवसुंधराराजे की ओर से पैराटीचर, मदरसा पैराटीचर, शिक्षाकर्मी एवं समस्त संविदा कर्मी के नियमितीकरण के लिए विद्यालय सहायक भर्ती की घोषणा का प्रबोधक पैराटीचर संघ ने स्वागत करते हुए राजे का आभार जताया। महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष हनीफ खान लोलावा ने सीएम को बधाई संदेश भेजा है। वंचित कार्मिकों के नियमितीकरण के लिए महेन्द्र सिंह प्रबोधक संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसरसिंह चम्पावत की ओर से जो प्रस्ताव बनाकर विद्यालय सहायक कैडर बनाने में सहयोग प्रदान किया।