प्रशिक्षण में सिखाएं क्षमतावर्धन के गुर
बाड़मेर. नाबार्डवित पोषित महिला स्वयं सहायक समूह खुडाणी, खानियाणी समूह के पदाधिकारियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण नेहरू नवयुवक मण्डल रोहिङी की ओर से आयोजित किया गया। संस्था प्रतिनिधि इमदाद खान नोहड़ी ने समूह के सदस्यों की नियमित बैठक बचत पर जानकारी दी। मलूकाराम ने समूह के कार्य, जिम्मेदारियों, बैंक लेन-देन समूह रिकार्ड संधारण पर जानकारी दी। समूह अध्यक्ष इतियादेवी ने समूह की बचत बैंक ग्रहण की अदायगी पर चर्चा कर समय पर राशि जमा करवाने का आह्वान किया। इसी के साथ भामाशाह योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आधार कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बैंकों के ग्रहण,के बारे में जानकारी दी।