निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल से
बाड़मेर. जिलाअंधता निवारण समिति बाड़मेर के सहयोग से बाड़मेर जन सेवा समिति की ओर से स्व. बाग सिंह स्व. प्रभूसिंह की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर मंगलवार को आयोजित होगा। बाड़मेर जन सेवा समिति के कैम्प आर्गेनाइजर जालम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंगलवार को करणी हॉस्पिटल शिव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र साता में आयोजित होगा। 17 दिसम्बर को बाखासर नेत्र ज्योति चिकित्सालय बाड़मेर में नेत्र ज्योति चिकित्सालय, बाड़मेर की टीम द्वारा नेत्र रोगियों की जांच कर ऑपरेशन लायक रोगियों को भर्ती कर नेत्र ज्योति चिकित्सालय बाड़मेर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किये जायेंगे।