व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र है: आर्य
बाड़मेर. व्यक्तिसमाज और राष्ट्र के विकास कार्यों तथा उन्नयन के लिए समर्पण भाव से कार्य कर श्रेष्ठ नागरिक बन सकता है। यह समर्पण का भाव समाज का भाव राष्ट्रीय सेवा योजना ही सिखाती है।
यह विचार राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में प्राचार्य डॉ. विमला आर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जीवन निर्माण में श्रम निष्ठा का भाव यह संगठन ही सिखाता है, जिससे व्यक्ति श्रम करने से मन नहीं चुराता हैं। इससे पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय की शुरूआत मंत्र योगाभ्यास से हुई। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के अन्तर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली कार्यक्रम अधिकारी सोहनराज परमार, नवलकिशोर तथा डॉ. संतोष कुमार गढ़वीर के निर्देशन में निकाल कर आमजन में स्वच्छता का संदेश दिया। छात्र संघ अध्यक्ष नरपत राज मूंढ़ ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने मिशन 300 के अन्तर्गत लगाये गये पौधों को पानी पिलाया पुस्तकालय तथा वाचनालय की सफाई की।