चार घंटे बिजली बंद रहेगी
चार घंटे बिजली बंद रहेगी
बाड़मेर.132/11के.वी ट्रांसफार्मर का शटडाउन होने के कारण 132 के.वी जीएसएस बाड़मेर से निकलने वाले समस्त 11 के.वी फीडर्स की सप्लाई रखरखाव कार्य के लिए बंद रहेगी। राराविप्रनिलि बाड़मेर के कनिष्ठ अभियंता स्नेहा राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे प्रभावित क्षेत्र 11 केवी फीडर्स कुरला, बलदेवनगर उत्तरलाई होंगे।
डाकअदालत 7 अक्टूबर को
बाड़मेर.खंडकार्यालय में 7 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे डाक अदालत का आयोजन बाड़मेर खंड, कार्यालय में होगा। अधीक्षक डाकघर जे.एस गुर्जर ने बताया कि अदालत में काउंटर सेवाएं, मनीऑर्डर, बचत बैंक, रजिस्ट्री पत्र, पार्सल, बीमाकृत वस्तुएं, स्पीडपोस्ट, डाक जीवन बीमा, डाक कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामले एवं डाकघर से संबंधित अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श कर उनका समाधान किया जाएगा।
सत्संगआयोजित
बाड़मेर.संतरविदास सत्संग मंडल के उपाध्यक्ष प्रधानाध्यापक चनणाराम फुलवारी के आकस्मिक निधन पर हनुमान मंदिर प्रांगण में सत्संग का आयोजन हुआ। प्रवक्ता मिश्रीलाल जैलिया ने बताया कि हनुमान मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष श्यामलाल सुवांसिया, उपाध्यक्ष कुंभाराम सिंगाडिया, प्रशिक्षक नरसिंह बाकोलिया सहित सत्संग मंडल के सदस्यों ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। 20 सितंबर को शास्त्रीनगर स्थित शनि मंदिर में सत्संग का आयोजन होगा।
विद्यार्थीसमर्थ नागरिक बने
बाड़मेर.विद्यार्थीसमर्थ नागरिक बनें। समर्थ व्यक्तियों से ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। विद्यार्थी ज्ञान, आधार, अभ्यास और संप्रेक्षण कौशल से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ये विचार विशिष्ट सेना मैडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.दत्तात्रय ने व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में नैतिक मूल्यों के उत्थान पर बल दिया। दत्तात्रय ने केबीसी और लब शब्द की व्याख्या करते हुए दोनों शब्दों को जीवन में अंगीकार करने पर बल दिया। प्राचार्य प्रो.पांचाराम चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
पीजीकॉलेज की सफाई की
बाड़मेर.पीजी कॉलेज परिसर में एनएसयूआई के इकाई अध्यक्ष उदित गोरसिया के नेतृत्व में इकाई सदस्यों ने कॉलेज परिसर की साफ सफाई की। इस अवसर पर प्राचार्य पांचाराम चौधरी ने कहा कि एनएसयूआई का यह कार्य सराहनीय है। सोहनराज परमार, बगताराम, नींबसिंह, नवलकिशोर, उम्मेद, विनोद चौधरी ए