पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता

पीजी कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. पीजीकॉलेज में बढ़ती हुई महंगाई के लिए जनसंख्या वृद्धि जिम्मेदार है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो.पी.आर चौधरी ने कहा कि केवल जनसंख्या वृद्धि महंगाई के लिए जिम्मेवार नहीं है। महंगाई के लिए प्राकृतिक आपदा, अशांति, कालाबाजारी, जमाखोरी समाज रूप से जिम्मेदार है। हिंदी सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिता में रेवंत मायला प्रथम, मोहनलाल द्वितीय, मधुबाला तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ.मधुलिका, प्रो.विनाेद कुमार, प्रो.बाबूलाल मेघवाल रहे। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष सोहनलाल परमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बाबूलाल धनदे, डॉ.एनएस पंवार, प्रो.अर्जुन पूनिया, प्रो.नवलकिशोर, डॉ.आदर्श किशोर, डॉ.वगताराम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीरसिंह तामलोर, अचलाराम, जेठाराम, हंसाराम राठौड़ सदाम हुसैन मौजूद थे।